सितारगंज। नगर स्थित मौनी बाबा मंदिर से कांवड़ लेने के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था शनिवार रात गंगोत्री के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरू करने से पहले शिवभक्तों ने मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बताया कि गंगोत्री धाम से गंगाजल लेकर लौटने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। वहां आशु, राहुल, आशीष, धर्मवीर, अभिषेक, शिवम, करण, लोकेश, अम्मा सहित अन्य शिवभक्त उपस्थित रहे। संवाद