फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लाइनों में नहीं सड़कों पर बह रहा ''''अमृत''''

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम ने अमृत योजना के अंतर्गत नगर निगम को आठ जोन में बांटा है
विज्ञापन

61.78 करोड़ रुपये खर्च कर बिछाई जा रही हैं लाइनें
क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से घरों की टोटियों में पहुंच रहा दूषित पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। अमृत योजना के तहत बिछाई गईं पेयजल लाइनें शहर में कई जगहों पर क्षतिग्रस्त होने से लीक हो रही हैं। कई मोहल्ले के लोगों की शिकायत है उनके घरों की टोटियों तक दूषित पानी पहुंच रहा है।
जल निगम ने अमृत योजना के अंतर्गत नगर निगम को आठ जोन में बांटा है। इसमें 61.78 करोड़ रुपये खर्च कर लाइनें बिछाई जा रही हैं। शहर के कई मोहल्लों में पाइप बिछाने के बाद आपूर्ति भी शुरू कर दी है। कुछ जोन में अभी भी कार्य प्रगति पर है। मोहल्ला पक्का कोट पार्षद वैशाली गुप्ता, मोहल्ला कानूनगोयान पार्षद सुरेश सैनी, आवास-विकास पार्षद राजकुमार सेठी, कटोराताल क्षेत्र के शाह आलम, प्रभु विहार कॉलोनी के अर्पित शर्मा ने बताया उनके क्षेत्र में लंबे समय पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हैं। शिकायत के बावजूद क्षतिग्रस्त पाइप लाइनें सही नहीं हो रही हैं। जल संस्थान जब सुबह शाम आपूर्ति करता है तो लीक लाइनों से सड़कों पर पानी बहता है। पोस्टमार्टम हाउस रोड पर लगभग तीन महीने से सड़कों के बीचोंबीच लीकेज पर जल निगम की नजर नहीं पड़ी है। कूर्मांचल कॉलोनी में बिजली पोल लगाने से क्षतिग्रस्त हुई लाइन भी लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रही है।
विज्ञापन

सफाई के अभाव में सीवर टैंक भी ओवरफ्लो
काशीपुर। नगर के मोहल्ला कानूनगोयान, खालसा, पक्काकोट, रहमखानी में बने सीवर टैंक आए दिन ओवर फ्लो हो रहे हैं। इससे मोहल्लेवासियों को आने-जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ती है। क्षेत्रवासियों ने बताया सीवर टैंक कई स्थानों पर चोक हैं।
विज्ञापन

कोट.....
जल निगम को क्षेत्र की आठ लीकेज के संबंध में पत्र भेजा गया है। जिन गलियों में सीवर लाइन हैं वहां मशीन नहीं पहुंचने से सही ढंग से सफाई नहीं हो पाती है। हमारे पास स्टाफ की कमी से भी समस्या खड़ी हो रही है।
नरेंद्र सिंह रिखाड़ी, एई, जल संस्थान काशीपुर।
...27 केएसपी 06 पी....काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल नेत्र चिकित्सालय रोड पर खंभे की जड़ में लीकेज पाइप लाइन से हुआ गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें