फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 16 किलो मांस के साथ पकड़ा रामपुर का हिस्ट्रीशीटर

Tue, 28 Mar 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलभट्टा पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े, एक फरार
विज्ञापन

किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने 16 किलो मांस के साथ रामपुर के हिस्ट्रीशीटर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का एक साथी फरार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि सिरौलीकला में सत्यापन के दौरान सनाउल्ला कुरैशी निवासी चारबीघा के घर पर दबिश दी।सनाउल्ला उसके बेटे बिलाल और हसीब निवासी धावनी बुजुर्ग थाना खजुरिया जिला रामपुर को 16 किलो मांस और अन्य उपकरणों सहित गिरफ्तार किया। मौके से शोएब फरार हो गया। मांस के संरक्षित होने की आशंका पर उसे जांच के लिए भेजा है। हसीब के खिलाफ रामपुर के थाना खजुरिया और शीशगढ़ में कई केस दर्ज हैं। वह थाना खजुरिया का हिस्ट्रीशीटर है और थाना शीशगढ़ के दो मुकदमों में वांछित है। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है। वह वार्ड न-18 सिरौलीकलां के अतीक के घर पर किराये पर रह रहा था। किरायेदार का सत्यापन न कराने पर अतीक का भी चालान किया गया। पुलिस ने बताया कि फरार और गिरफ्तार तीनों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें