फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हाईवे निर्माण में केमिकल युक्त अपशिष्ट के प्रयोग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Sun, 28 Dec 2025 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) की मासिक बैठक अनाज मंडी काशीपुर के गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इसमें एनएच- 734 के भरान में मिट्टी की जगह फैक्टरियों से निकलने वाला केमिकल युक्त अपशिष्ट के इस्तेमाल पर रोक नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) की शनिवार को मासिक बैठक हुई। इस दौरान खालसा पंथ के संस्थापक वीर व साहसी गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। इसकी अध्यक्षता क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने की। उन्होंने कहा के मुरादाबाद-काशीपुर में बन रहा राष्ट्रीय राजमार्ग-734 के भरान में मिट्टी की जगह फैक्टरियों से निकलने वाले सफेद रंग के केमिकल युक्त अपशिष्ट और काली राख से भरान किया जा रहा है।
किसानों को आशंका है कि वर्षा होने पर यह केमिकल युक्त अपशिष्ट खेतों की उर्वरा शक्ति को नष्ट कर देगी। इसका फसलों पर दुष्प्रभाव रहेगा।
किसानों ने कहा कि अगर शीघ्र ही इसपर रोक नहीं लगाई गई तो किसान आंदोलन करेंगे। इस समस्या पर किसानों ने मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन दिया है लेकिन उनके ओर से सिर्फ आश्वासन दे दिया जाता है। इससे किसानों में रोष है। इस मौके पर उपाध्यक्ष सरदार अर्जुन सिंह, सचिव श्वेतांशु चतुर्वेदी, टीका सिंह सैनी, रवि कुमार, भीम सिंह, डॉ. अशोक अरोरा, देवी सिंह यादव, चौधरी सतपाल सिंह, रवि साहनी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट...
बिजली लाइन शिफ्ट करने की मांग
किसानों ने कहा कि 11000 वोल्टेज वाली बिजली की जो लाइनें लगभग 50- 60 सालों से किसानों की जमीनों के बीच खेतों से निकाली गईं थीं, उनसे किसानों को हमेशा जान माल का खतरा बना रहता है। इससे फसलों में अक्सर आग लग जाती है। इसलिए किसानों की परेशानी को देखते हुए 11000 वोल्टेज वाली लाइनों को खेतों से हटाकर सड़कों के किनारे शिफ्ट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें