फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर कोविड अस्पताल में 20 बेड का वार्ड तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोरोना की दूसरी लहर में ब्लैक फंगस स्वास्थ्य विभाग के लिए नई चुनौती बनकर आया है। इससे निपटने के लिए रुद्रपुर कोविड अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए 20 बेड का नया वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित हो चुके लोगों के ब्लैक फंगस की चपेट में आने की आशंका से स्वास्थ्य विभाग के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। दो दिन पहले रुद्रपुर आवास विकास के युवक में ब्लैक फंगस के लक्षण मिलने पर उसे ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि जिले में ब्लैक फंगस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। चूंकि यह बीमारी उन्हीं लोगों में फैल रही है, जिन्हें पहले कोरोना हो चुका है। लोगों को इससे बचाव के टिप्स दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर आवास विकास निवासी एक युवक में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले थे। उसे पुष्टि के लिए ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस से कैसे करें बचाव
मिट्टी, काई या खाद का काम करते समय दस्ताने पहनें।
त्वचा की चोटों और घावों को साबुन से साफ करें।
धूल वाले क्षेत्रों से बचने का प्रयास करें।
बागवानी करते समय फुल बाजू की शर्ट पहनें।
बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के पानी के संपर्क में आने से बचें।
पहले कोरोना संक्रमण हुआ है तो बंद नाक को हल्के में न लें।
फंगल इंफेक्शन को लेकर टेस्ट करवाएं।
नगर निगम भी करवा रहा एंटी लार्वा का छिड़काव
रुद्रपुर। कोरोना और ब्लैक फंगस के बाद डेंगू के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने भी पहले से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है। डेंगू से निपटने के लिए नगर निगम सभी वार्डों में एंटी लार्वा का छिड़काव कर रहा है। बता दें कि सितंबर से डेंगू फैलने की आशंका रहती है।
होम्योपैथ में है कोरोना और ब्लैक फंगस का इलाज : डॉ. आनंद
काशीपुर। सरकारी अस्पताल के होम्योपैथिक डॉक्टर आनंद कुमार का दावा है कि होम्योपैथ पद्धति में भी कोरोना और ब्लैक फंगस का इलाज संभव है। डॉ. आनंद ने बताया कि लक्षणों के आधार पर होम्योपैथ में सभी रोगों का इलाज संभव है।
उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक दवा से कोरोना के कई रोगी ठीक हो चुके है। होम्योपैथिक इलाज कम खर्चीला है। उनका कहना है कि कोरोना बीमारी से ज्यादातर लोग इसके महंगे इलाज को लेकर भयभीत है। बताया कि कोरोना के लक्षण नजर आने पर आर्सेनिक एल्वा-30, जलशिमियम-300, व्रयोनिम-300, यूपी टरिय एल्वा-30 का प्रयोग डॉक्टर की सलाह से करने पर एक सप्ताह की अवधि में कोरोना के मरीज ठीक हो जाते है।
यह दवाएं सस्ती भी हैं। डा. आनंद ने बताया कि शुगर लेबल बढ़ने से लोगों में ब्लैक फंगस हो रहा है। एल्वा-30, मिजेरियम-30, ट्यूबर कलेनियम-30, एटियम वार्ट 30 का प्रयोग कर इस बीमारी से निजात पाई जा सकती है। डॉ. आनंद ने बताया कि कोरोना काल में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित एक हजार से अधिक रोगियों ने होम्योपैथिक इलाज कराया। इसमें से 30-40 रोगियों में कोरोना लक्षण के थे। ये सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें