फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेबाजार सभासद पर हमला, मारपीट

विज्ञापन
सितारगंज कोतवाली में सांकेतिक धरना देते पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, सभासद व सफाई कर्मचारी। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। चुनाव में पराजित प्रतिद्वंद्वी ने सड़क की रंजिश को लेकर सरेबाजार सभासद की कार रोक हमला कर दिया। आरोपी ने सभासद को कार से खींचकर मारपीट की। इससे आक्रोशित पालिका सभासदों ने चेयरमैन के नेतृत्व में कोतवाली घेरी और तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सांकेतिक धरने पर बैठ गए। कस्बा प्रभारी के तहरीर रिसीव करने के बाद सभी धरने से उठे लेकिन सफाई कर्मचारियों ने आरोपी के गिरफ्तार होने तक हड़ताल कर दी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे के नेतृत्व में साथी सभासदों के साथ कोतवाली पहुंचे वार्ड पांच के सभासद रवि रस्तोगी ने वार्ड के ही प्रतिद्वंद्वी पराजित युवक के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि वह मुख्य चौराहा से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच मोनू कन्फैक्शनरी के पास आरोपी युवक ने उनकी कार रोक ली और गालीगलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हमला कर दिया। पुलिस के एक घंटे तक तहरीर पर कार्रवाई न करने पर पालिकाध्यक्ष भड़क उठे। उन्होंने कोतवाली परिसर में ही सांकेतिक धरना दे दिया। उन्होंने कहा कि अगर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वह आत्मदाह कर लेंगे।
इसी बीच सफाई कर्मचारी भी कोतवाली पहुंच गए और पालिका के जनप्रतिनिधियों के धरने का समर्थन किया। पालिकाध्यक्ष दुबे ने बताया कि फेसबुक के जरिये भी सभासद पर अभद्र टिप्पणियां की जा रही है। फर्जी एफबी आईडी बनाकर नगर का माहौल भी बिगाड़ा जा रहा है। कस्बा प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने सभासद की तहरीर को रिसीव कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस पर कोतवाली में धरना तो स्थगित कर दिया। लेकिन सफाई कर्मचारियों ने आरोपी के पकड़े जाने तक कामबंद हड़ताल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें