फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रकाश हत्याकांड में फरार दो भाइयों की तलाश

Mon, 18 Sep 2023 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रीत विहार में पिछले महीने हुए प्रकाश हत्याकांड के मामले में वांछित दो सगे भाइयोंं तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। पुलिस ने रुद्रपुर और जिला बरेली यूपी के शाही थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में उनकी संपत्ति चिह्नित की है। इसलिए इन दोनों जगहों के एनबीडब्ल्यू लिए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दोनों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर उनकी संपत्तियों को कुर्क करने के लिए न्यायालय में आवेदन किया जाएगा। प्रीत विहार में किराये पर रहने वाले प्रकाश चौहान का 11 अगस्त को वहीं रहने वाले तीन भाइयों संजीव, प्रदीप, राजीव से विवाद हो गया था।
तीनों आरोपियों ने प्रकाश को अपने घर ले जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी थी। उनकी दो बहनों काजल और सपना ने भी उनका सहयोग किया था। पुलिस ने प्रकाश की बहन काजल चौहान की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजीव, सपना, काजल को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तलवार भी बरामद की थी लेकिन दो भाई संजीव और प्रदीप फरार हो गए थे।
विज्ञापन


दो बाइकों की भिड़त में दो युवक गंभीर रूप से घायल

केलाखेड़ा। केलाखेड़ा वार्ड नंबर चार निवासी भूपेंद्र सिंह और बाजपुर गांव निवासी रिंकू की पेट्रोल पंप के पास भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें निजी क्लीनिक पर पहुंचाया। कुछ देर बाद दोनों के परिजन उन्हें काशीपुर अस्पताल ले गए। एसआई नरेंद्र अधिकारी ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें