काशीपुर में दीवार के नीचे दबी कार।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर में बुधवार की रात तेज हवा के साथ हुई बारिश में एक मंदिर की दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
मोहल्ला किला स्थित एक शिव मंदिर की चहारदीवारी का निर्माण अधूरा पड़ा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 4:30 बजे तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही थी। इसके चलते शिव मंदिर की एक साइड की दीवार गिर गई। इसके नीचे दबकर मोहल्ला किला निवासी संजीव कुमार की कार मारुति 800 और जाहिद की टाटा मैजिक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बृहस्पतिवार सुबह सूचना पर नायब तहसीलदार मोहन लाल यादव, कानूनगो राजीव वर्मा ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।