फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टहल रहे युवक की बाइक की टक्कर से मौत

Mon, 27 May 2024 03:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
जसपुर। सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की मौत होने पर परिजनों ने सीएचसी में हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। अस्पताल से पुलिस ने घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात मोहल्ला छिपियान निवासी आदिल (19) पुत्र अहमद नबी खाना खाने के बाद पैदल टहलने के लिए पतरामपुर रोड पर गया था। प्लाईवुड फैक्टरी के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार भी घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। ईएमओ डॉ. आशु सिंघल ने आदिल को मृत घोषित कर दिया। इस पर मृतक के परिजनों ने सीएचसी में हंगामा किया। इस पर ईएमओ डॉ. सिंघल ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल हरेंद्र चौधरी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। ईएमओ डॉ. सिंघल ने सचिन (22) निवासी गंगूबाला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें