फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से पैदल चलना भी दूभर

Sun, 23 Apr 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में अतिक्रमण से पटा मुख्य बाजार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्गों को जहां प्रशासन अतिक्रमणमुक्त करने के लिए आए दिन अभियान चला रहा है, वहीं मुख्य बाजार के अतिक्रमण की ओर प्रशासन ने आंखें मूंद ली हैं। व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण से शहर में पैदल चलना भी दूभर होने लगा है। दुकानों के बाहर किये गये अतिक्रमण से सड़कें संकरी हो गई हैं, इससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। 
विज्ञापन


रुद्रपुर शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण जी का जंजाल बन गया है। आलम यह है कि व्यापारियों ने खुद नाली के बाहर तक अतिक्रमण करने के साथ ही दुकानों के बाहर सड़क को भी किराए पर लगाया है। शहर में तमाम दुकानों के बाहर ठेली, फड़ वाले कारोबार कर रहे हैं। अतिक्रमण करके बैठे इन ठेली फड़ वालों से दुकानदारों द्वारा बाकायदा किराया वसूल किया जाता है। बताते हैं दुकानदार अपनी दुकान के सामने ठेली, फड़ लगाने वालों से 300 से लेकर 300 रुपये तक प्रतिदिन वसूलते हैं। 

एक दूसरे की देखा देखी शहर में यह प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। मुख्य बाजार की मेन रोड के साथ ही अमूमन हर गली का कमोबेश यही हाल है। बाजार में अकसर जाम की स्थिति रहती है। इसके चलते लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। प्रशासन शहर के मुख्य मार्गों पर तो अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है, लेकिन मुख्य बाजार की ओर प्रशासन ने आंखें मूंद ली हैं। 
विज्ञापन


रस्म अदायगी के लिए एसडीएम ने पिछले दिनों बाजार में घूमकर व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी थी, लेकिन न तो व्यापारियों पर चेतावनी का असर हुआ और न ही प्रशासन ने इसके खिलाफ कोई एक्शन लिया। इसके चलते अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें