फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नींद से जागो करजोर नयन आज राधे रानी चली...

Mon, 09 Feb 2026 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। वसंत पंचमी के बाद से ही शहर में पारंपरिक कुमाऊंनी बैठकी होली का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान होल्यारों ने कुमाऊंनी गीतों पर थिरक कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा होली की बधाई दी। हल्द्वानी के हेमंत पंत ने नींद से जागो करजोर नयन आज राधे रानी चली... से मनमोह लिया।
विज्ञापन

रामनगर रोड स्थित बैंक कॉलोनी में शनिवार शाम मोहित उपाध्याय के आवास पर बैठकी होली का आयोजन किया गया। इसमें काशीपुर, रुद्रपुर, रामनगर, हल्द्वानी, हरिद्वार, नैनीताल व दिल्ली से आए कलाकारों ने शानदार होली गायन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भोला दत्त पांडेय ने मां सरस्वती एवं श्री गणेश वंदना की वंदना से किया। मोहित उपाध्याय ने अपने ही रंग में रंगा दे मौला साहिब तू ही मोरा गरीब नवाज है..., बसंत बिष्ट ने कन्हैया आज कैसी होली खिलाई..., नैनीताल के होलियार प्रभात शाह गंगोला ने कलंक लगे सो लगे मोरी आली आज पिया के मैं गरवा लगूंगी... से मनमोह लिया।
तबले पर संगत दिव्यांश उपाध्याय, बसंत बिष्ट, चित्रेश त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, कमल जोशी, गिरजेश तिवारी आदि ने दी। वहां पर चंद्र मोहन भंडारी, डाॅ. बीसी जोशी, डाॅ. मुकेश पांडेय, शोभित गुड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें