गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन में वार्ड नंबर दो में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर नाली और गलियों की सफाई की। पीएलवी राजकुमारी गौतम ने वार्ड वासियों को जैविक और अजैविक कूड़े की पहचान के बारे में बताया। उन्होंने कहा पॉलीथिन और प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। वहां पीएलवी मीना देवी, कुंवर सिंह, शेष नारायण शुक्ला आदि थे।