रुद्रपुर। खेल विभाग व उत्तरांचल वालीबॉल एसोसिएशन की ओर से सीनियर पुरुष व महिला वर्ग की वालीबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 14 दिसंबर तक रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। यहां प्रतिभाग करने के लिए नगर की सीनियर महिला वॉलीबाल टीम व सीनियर पुरुष वॉलीबाल टीम का चयन किया जाना है। इसके लिए महिलाओं के लिए ट्रायल 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे और पुरुष टीम का चयन ट्रायल दोपहर दो बजे मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को स्थायी निवास प्रमाण पत्र, एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो व आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लेकर आना अनिवार्य है।