फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वाराणसी में विनोद ने झटका स्वर्ण पदक

Sun, 14 Sep 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के धावक विनोद कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। 10-13 सितंबर तक वाराणसी में सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें विनोद ने 800 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। उसने एक मिनट 55 सेकेंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। अब उनका चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए हो गया है। वह केंद्र में रहकर कोच ओमप्रकाश सिंह से दौड़ की बारीकियां सीख रहे हैं। साई केंद्र प्रभारी नीरज कुमार, कोच पवन शर्मा, सिकंदर पटेल, मुकेश बेलवाल, वरुण शर्मा आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें