पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को भारतीय विवि संगठन (एआईयू) की ओर से विवि में आयोजित होने वाले अन्वेषण-2025 की तैयारी की समीक्षा की गई। अन्वेषण-2025 का आयोजन विवि, क्षेत्र और राष्ट्र स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के कुल 262 विश्वविद्यालयों के भागीदारी करने की संभावना है। डीन सीएबीएम डाॅ. आरएस जादौन ने बताया कि विवि स्तरीय सम्मेलन 28 से 31 अक्तूबर और उत्तरी क्षेत्र सम्मेलन 25-26 नवंबर 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा।