फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम गार्ड की मौत के खुलासे की मांग को ग्रामीणों ने घेरा थाना

विज्ञापन
16केटीएम06पी-खटीमा तहसील में प्रदर्शन करते राणा थारू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। ग्राम कुटरा में आठ दिन बाद भी एसबीआई के एटीएम गार्ड की संदिग्ध मौत के मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी और खुलासा न होने से परिजन और ग्रामीण भड़के उठे। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुटरा से कोतवाली तक जुलूस निकालकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। करीब तीन घंटे तक कोतवाली का घेराव किया। एएसपी के सीबीसीआईडी जांच को लिखने, झनकईया थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच, संदिग्धों के पॉलिग्राफ टेस्ट के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

एसबीआई एटीएम के गार्ड कुटरा निवासी भगवान सिंह भंडारी का शव नौ अगस्त की सुबह एक मकान की सीढ़ी के पास मिला था। मृतक के चाचा कैलाश सिंह भंडारी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर अंदेशा जताया कि ध्रुव सिंह, गुडडू और कन्हैया ने अन्य साथियों के साथ उसके भतीजे को मार दिया। पुलिस ने धारा 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम जांच व संदिग्धों से पूछताछ में जुटी रही। आठ दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार को ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ की एएसपी देवेंद्र पींचा, सीओ एमसी बिन्जौला, इंस्पेक्टर केसी भट्ट, कोतवाल संजय पाठक से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

बाद में एएसपी के साथ मृतक के चाचा कैलाश भंडारी, रेनु भंडारी, जानकी गोस्वामी, कुंवर सिंह खनका, गंभीर सिंह धामी, विक्रम बुंगला, हिमांशु बिष्ट समेत अनेक लोग की एसडीएम निर्मला बिष्ट की मध्यस्थता में वार्ता हुई।
इसमें सीबीआईडी जांच के लिए पत्र लिखने, खटीमा कोतवाल से जांच हटाकर झनकइया एसओ प्रदीप राणा के नेतृत्व में कराने, संदिग्धों का पॉलिग्राफ कराने का आश्वासन दिया गया। इधर, मृतक की मां रेवती देवी और पत्नी पूजा भंडारी ने बोला कि वह न्याय न मिलने तक डटे रहेंगे।
14 बिंदुओं को पुलिस के समक्ष रखा
खटीमा। परिजनों के साथ आक्रोशित लोगों ने पुलिस को 14 बिंदुओं को रखा। इसमें एसटीएफ को जांच ट्रांसफर करते हुए पॉलिग्राफ टेस्ट की मांग, खटीमा पुलिस पर संदेह जताया और अन्य बिंदु रखे।
कोतवाली घेराव के दौरान हाईवे पर कोतवाली गेट के समीप सांकेतिक जाम भी लगाया। इस बीच हुई बारिश के दौरान भी लोग नारेबाजी करते रहे। सवा बजे तक कोतवाली में कुटरा, बिगराबाग, बगिया घाट, आलाविरदी समेत अनेक गांवों के ग्रामीणों का जमावड़ लगा रहा।
राणा थारु परिषद ने उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई
खटीमा। थारु राणा परिषद अध्यक्ष गोपाल सिंह राणा, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, परिषद के सलाहकार रमेश सिंह राणा, पूनम राणा के नेतृत्व में थारु समाज की महिला एवं पुरुषों ने तहसील परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और भगवान सिंह की मौत के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम निर्मला बिष्ट को सौंपा। वहां पर ब्लाक प्रमुख दान सिंह राणा, साधू सिंह नामधारी, मूलिया देवी, शमशेरवती, भगवंती राणा, शिक्षा देवी, आरबी सिंह, प्रवेश राणा, रामकिशन, मोहन सिंह, सूरज सिंह, रिक्कू राणा, बलवंत सिंह, प्रमोद सिंह आदि थे।

16केटीएम02पी-खटीमा कोतवाली में घेराव के दौरान मृतक बैंक एटीएम गार्ड के परिजन व साथ आये प्रमुख लोगों- फोटो : KHATIMA

16केटीएम04पी-खटीमा कोतवाली में तत्काल कार्रवाई की मांग करती मृतक की मां व अन्य।- फोटो : KHATIMA

16केटीएम03पी-खटीमा कोतवाली का घेराव करते आक्रोशित मृतक एटीएम गार्ड के परिजन व ग्रामीण।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें