सितारगंज में तीन सूत्री मांग को लेकर धरना देते ग्रामीण।-संवाद
सितारगंज। ग्राम लोका गोठा के लोगों ने भूमि का मालिकाना हक, पुलिस चौकी और उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग को लेकर फिर धरना शुरू कर दिया है। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि तीन सूत्रीय मांगों को लेकर उन्होंने 61 दिनों का धरना प्रदर्शन किया था, फिर आचार संहिता के चलते उन्होंने धरना कर दिया था। कहा कि मांगों को लेकर एक बार फिर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। उन्होंने चेताया कि यदि प्रशासन 15 दिन में उनकी मांगों को पूरा नहीं करता तो आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। इस दौरान विजय, वीरेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, अभय कुमार, जितेंद्र विद्यासागर, जगदीश कुमार, संदीप कुमार आदि थे।