खटीमा के गोहर पटिया-नौगवानाथ संपर्क में निर्माणाधीन उखड़ी सड़क दिखाते ग्रामीण।
- फोटो : KHATIMA
गोहर पटिया- नौगवानाथ संपर्क मार्ग में घटिया सामग्री लगाने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
गोहर पटिया-नौगवानाथ संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग कर रहा है। इसका कार्य अंतिम चरण में है और सड़क पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए कार्य रुकवा दिया। उन्होंने मांग की कि सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय जांच की जाए। सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता संतोष कुमार ने कहा कि सड़क में नीचे कुछ धूल रह गई है जिसकी वजह से सड़क उखड़ रही है।
ठेकेदार को पानी का छिड़काव कर रोलर से कुटाई के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क के अनुबंध में दो साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी सड़क बनाने वाले ठेकेदार की है। विरोध करने वालों ग्राम प्रधान मदन सिंह, बहादुर रावत, कुशल सिंह कन्याल, गंभीर सिंह धामी, महेंद्र सिंह, रघु सिंह आदि थे। (संवाद)