फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ईई को घेरा, सांकेतिक धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
सितारगंज में ऊर्जा निगम के ईई चंदन बसनैत का घिराव कर उनके कार्यालय में धरना देते पूर्व विधायक नार - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। बिजली की समस्याओं से जूझ रहे विभिन्न गांवों के लोगों ने ऊर्जा निगम दफ्तर पहुंचकर ईई का घेराव किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व विधायक नारायण पाल के नेतृत्व में शहदौरा, बरा, शक्तिफार्म के ग्रामीणों ने ईई चंदन बसनैत का घेराव किया और कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

पाल ने कहा कि बिलों की वसूली उपभोक्ताओं से कर ली जाती है लेकिन यह राशि जमा नहीं की जाती है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को अतिरिक्त बिल जमा कर भुगतना पड़ता है। ईई ने बिलों में आ रही समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। वहां पर दिलबाग सिंह, बलविंदर सिंह, करणवीर सिंह, बलवीर सिंह बल्ली, सुखरंजन, सुमित्रा, मीरा देवी, अमित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें