खटीमा के दाह ढाकी में कोरोना बचाव को लेकर गांव के युवाओं द्वारा दीवार में कराई गई पेंटिंग
- फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। कोरोना विश्विक महामारी व लॉक डाउन के चलते उत्तराखंड व यूपी से सटे सीमांत ग्राम सभा मझोला के दाह ढाकी के युवाओं ने घर-घर कोरोना महामारी से जागरूक करने के लिए दीवारों में पेंटिंग अभियान शुरू किया। ग्राम सभा के एसपीओ कारज गिल ने बताया सर्व प्रथम ग्राम सभा में प्रवेश करने वाले मेन रास्तों के घरों की दीवारों पर कोरोना बचाव सम्बंधित पेंटिग कराई जा रही है। जिससे की ग्राम सभा में प्रवेश के दौरान आने-जाने वाले लोग जागरूक हो सकें। दूसरे चरण में गांव में जगह-जगह दीवारों पर कोरोना बचाव को लेकर पेंटिंग कर लोगों को जागरूक किया जायेगा। जागरूकता टीम में मनविंदर सिंह खैरा, चरनजीत सिंह, गुरपाल सिंह,परमिंदर सिंह, रेशम सिंह आदि शामिल है।