लेफ्टिनेंट. देवेश के माता पिता को विद्यालय प्रबंधन ने किया सम्मानित
- फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। आईएमए देहरादून के 146वें बैच से पासआउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बने देवेश जोशी के माता-पिता को नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी प्रबंधन ने सम्मानित किया। देवेश ने यहाँ से हाई स्कूल एवं इंटर किया था। देवेश के पिता गिरीश जोशी एवं माता उषा जोशी को प्रबंध निर्देशिका सुरेंद्र कौर एवं प्रधानाचार्य आरिफ अल्वी ने बधाई दी और देवेश के उज्जवल भविष्य की कामना की l