फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न की रात हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर

Mon, 01 Jan 2018 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

नये साल के जश्न को लेकर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए। पुलिस ने संवेदनशील चौराहों और जगहों पर बैरियर लगातार वाहनों की जांच की। एसडीएम, सीओ, एमएनए ने टीम के साथ गांधी पार्क में पहुंचकर शराब पी रहे लोगों को खदेड़ा। गांधी पार्क के पास पार्किंग में शराब पी रहे लोगों की कार और बाइक सीओ ने सीज कर दी।
रविवार को एएसपी देेवेंद्र पींचा ने कोतवाली में पंतनगर, कोतवाली और ट्रांजिट कैंप थाने के प्रभारी और दरोगाओं के साथ बैठक की। सभी को नये साल में हुड़दंग काटने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। शाम होते ही पुलिस ने रामपुर सीमा, तेल मिल, शिवनगर तिराहा, इंद्रा चौक, डीडी चौक, गाबा चौक, अग्रसेन चौक, विशाल मेगामार्ट के पास, सिडकुल चौक, भगत सिंह चौक, बाटा चौक पर अस्थाई बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाया। सीपीयू कर्मी भी रात एक बजे तक चेकिंग में शामिल रहे। विभिन्न क्षेत्रों में तैनात टीमों को 15 एल्कोमीटर दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ स्वतंत्र कुुमार ने बताया कि देर शाम गांधी पार्क में एसडीएम रोहित मीणा और एमएनए जयभारत सिंह के साथ चेकिंग की गई। गांधी पार्क के सामने पार्किंग पर कार में बैठकर कुछ लोग शराब पी रहे थे। कार को सीज कर दी गई और लोगों को कड़ी फटकार लगाई। एक बाइक को भी सीज किया गया। सार्वजनिक जगहों पर शराब पी रहे लोगों को भी फटकार लगाने के साथ खदेड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें