फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: युवक का कॉलर पकड़े चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल, लोग बोले- हाथापाई नहीं करनी चाहिए थी

Thu, 19 Sep 2024 02:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

एक चौकी इंचार्ज का युवक का कॉलर पकड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो चेकिंग का बताया जा रहा है। दरोगा पर युवक से बदसलूकी के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में एक चौकी इंचार्ज का युवक का कॉलर पकड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो चेकिंग का बताया जा रहा है। दरोगा पर युवक से बदसलूकी के आरोप लग रहे हैं। वीडियो में दिख रहा दरोगा का विवादों से नाता रहा है।

बुधवार की देर रात अचानक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। दो मिनट के वीडियो में सड़क पर बाइक गिरी दिख रही है। एक चौकी इंचार्ज युवक का कॉलर और हाथ पकड़े हुए दिख रहा है। हेलमेट लगाए इंचार्ज मोबाइल में किसी से बात कर रहा है। इसी बीच वहां लोगों के जमा होने पर दरोगा कालर छोड़कर युवक का हाथ पकड़ लेता है।

इधर वीडियो बना रहा युवक कहता सुना जा रहा है कि युवक के साथ हाथापाई नहीं करनी चाहिए थी। वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी चालान मशीन लेकर खड़ा दिख रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग दरोगा के व्यवहार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पूर्व में दरोगा कई जगह विवादित रह चुका है। इधर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। मामले की जानकारी ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें