फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जसपुर टेक्सटाइल पार्क, निवेशक परेशान; लोगों को हो रही परेशानी

Thu, 19 Sep 2024 12:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

जसपुर टेक्सटाइल पार्क में मूलभूत सुविधाएं न मिलने से निवेशक परेशान हैं। करीब तीन साल से सिडकुल की ओर से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे है। दरअसल, यहां अभी तक पक्की है, सड़क का निर्माण नहीं किया गया है, बिजली और स्ट्रीट लाइट तक नहीं हैं। 
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जसपुर टेक्सटाइल पार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसपुर टेक्सटाइल पार्क में मूलभूत सुविधाएं न मिलने से निवेशक परेशान हैं। करीब तीन साल से सिडकुल की ओर से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे है। ऐसे में टेक्सटाइल पार्क के औद्योगिक विकास की उम्मीदों को पंख नहीं लग पा रहे हैं।
विज्ञापन


अफजलगढ़ रोड स्थित जसपुर टेक्सटाइल पार्क में मूलभूत सुविधाएं न मिलने से उद्योगपति त्रस्त हैं। उन्हें कंपनी संचालन में समस्या आ रही है। दरअसल, यहां अभी तक पक्की है, सड़क का निर्माण नहीं किया गया है, बिजली और स्ट्रीट लाइट तक नहीं हैं। बारिश के दिनों में सड़क पर जलभराव हो जाता है। इससे भारी वाहनों को कंपनी तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। साथ ही नियमित देखरेख के अभाव में सड़क व आसपास के क्षेत्र में बड़ी-बड़ी घास उग आई है।

ये पढ़ें- पूसा भिंडी- 5 बढ़ाएगी आर्थिकी: प्रदेश के 9 जिलों में भेजे जाएंगे काशीपुर में तैयार बीज, किसानों को होगा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन


इनएस्टिम ऑथेन प्रा. लि. कंपनी के डायरेक्टर यशदीप गोयल ने बताया कि जमीन अधिग्रहण के दौरान सिडकुल ने सारी सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही थी लेकिन अब तक सड़क और बिजली की सुविधा नहीं मिल पाई है जिससे फैक्टरी संचालन में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें