सितारगंज। पड़ोसी व्यक्ति ने बाथरूम में नहा रही एक युवती का छुपकर वीडियो बना लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 जनवरी की दोपहर उसकी पुत्री बाथरूम में नहा रही थी। आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाले युवक राहुल कुमार ने बगल में अटैच बाथरूम के रोशनदान से पुत्री का मोबाइल से वीडियो बना रहा था। पुत्री की जैसे ही मोबाइल पर नजर पड़ी, वह चिल्लाने लगी।
आवाज सुनकर वह और उसकी पत्नी बाथरूम की तरफ गए, तो बेटी ने आपबीती बताई। व्यक्ति ने आशंका जताई कि आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर सकता है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 77 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।