फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजन सिग्नेचर को बीस रन से हराकर विक्की इलेवन नगरा पहुंची फाइनल में

विज्ञापन
खटीमा में हिमांशु को मैन ऑफ द मैच ट्राफी देते ईस्टर फैक्टरी सिक्योरिटी ऑफिसर ब्रजपाल सिंह। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। ललित सिंह पोखरिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में विक्की इलेवन नगरा ने रंजन सिग्नेचर इलेवन को 20 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

नगर के भुजिया नंबर तीन स्थित मैदान में शुक्रवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी विक्की इलेवन नगरा की टीम 12वें ओवर में 90 रन बनाकर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंजन सिग्नेचर इलेवन की टीम भी 11वें ओवर में ही 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। तीन विकेट लेने वाले विक्की इलेवन के हिमांशु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उन्हें ईस्टर फैक्टरी के सुरक्षा अधिकारी ब्रजपाल सिंह ने सम्मानित किया। कमेटी के अध्यक्ष दीपक खोलिया ने बताया कि फाइनल मुकाबला रविवार को विचवा इलेवन और विक्की इलेवन नगरा के बीच खेला जाएगा। वहां पर टूर्नामेंट के संरक्षक दीपक चंद, कै. दीवानी चंद, सूबेदार राज कुमार थापा, जीवन चंद, मनोज चंद, मनोज पोखरिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें