फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: बाबा ने जिसे सेवादार के रूप रखा...उसने ही हत्यारों का दिया साथ, हर पल की जानकारी मुहैया कराई

Fri, 05 Apr 2024 01:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

Murder: बाबा तरसेम सिंह ने जिस सेवादार अमनदीप सिंह उर्फ काला को गुरुद्वारे में सेवादार के रूप में रखवाया था, उसने ही सराय में रह रहे हत्यारोपियों को बाबा तरसेम सिंह की दिनचर्या के बारे में पल-पल की जानकारी। 
विज्ञापन
बाबा तरसेम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा तरसेम सिंह ने जिस सेवादार अमनदीप सिंह उर्फ काला को गुरुद्वारे में सेवादार के रूप में रखवाया था, उसने ही सराय में रह रहे हत्यारोपियों को बाबा तरसेम सिंह की दिनचर्या के बारे में पल-पल की जानकारी। पुलिस के मुताबिक, दो हत्यारोपियों ने लालच देकर उसे अपने साथ कर लिया था। 28 मार्च को उसने दोनों हत्यारोपियों सर्बजीत और अमरजीत को बाबा तरसेम सिंह की लोकेशन बताई थी।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि अमनदीप के पिता भी सेवादार थे। उनकी मृत्यु के बाद बाबा तरसेम सिंह के कहने पर उसको भी सेवादार के रूप में रखा गया था। लेकिन उसने अहसान मानने के बजाय बाबा तरसेम सिंह की हत्या के षडयंत्र में शामिल होकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Accident: तीन साल पहले हज करके आए थे जहूर और राशिदा, दंपती की मौत से मातम; परिवार से मिलने पहुंचे लोग

विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें