फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विहिप नेता को व्हाट्सएप कॉल से मिली जान से मारने की धमकी

Fri, 24 May 2024 03:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विश्व हिंदू परिषद के नेता को व्हाट्सएप काॅल से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने एसएसपी कार्यालय को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 21 रंपुरा निवासी विपिन शर्मा विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार विंग के नगर अध्यक्ष हैं। विपिन ने एसएसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में कहा कि बृहस्पतिवार की सुबह उनके मोबाइल नंबर पर पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉलर के नंबर पर पुलिस अधिकारी की डीपी लगी थी। कॉलर ने उनके बेटों और कामकाज के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उसके साथ काम करने वाले बेटे से बात कराने को कहा था। उन्होंने बेटे के वहां पर नहीं होने की बात कही थी। जब उसने कॉलर से जानकारी ली तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। विपिन का कहना है कि कॉलर ने उसे और बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। इस धमकी के बाद उन्हें और बेटे को जान का खतरा हो गया है। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें