फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गोटिया और इस्लाम नगर में 155 लोगों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा। तुषार हत्याकांड के बाद पुलिस ने बुधवार को इस्लाम नगर और गोटिया क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 155 लोगों का घरों पर जाकर सत्यापन किया। इसके अलावा 22 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया। इनमें किराएदारों का सत्यापन नहीं करने पर दो लोगों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना और एक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस ने टीम ने कोतवाल विजेंद्र शाह के नेतृत्व में गोटिया से सत्यापन अभियान चलाया गया। सत्यापन अभियान के दौरान पीएसी के जवान भी शामिल रहे। इस दौरान बगैर सत्यापन रह रहे बाहरी लोगों की जांच भी गई। पुलिस टीम ने घर-घर जाकर लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान किराएदारों का सत्यापन न करने व अन्य गड़बडियां मिलने पर 22 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान काटे गए।
विज्ञापन

कोतवाल विजेंद्र शाह ने कहा कि खटीमा क्षेत्र सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। बगैर सत्यापन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। टीम में इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह बृजवाल, बाजार चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुफाल, एसआई किशोर पंत, भोपाल राम, प्रियांशु जोशी समेत पीएसी के जवान मौजूद रहे।

फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के नजदीक पहुंची पुलिस

- तुषार हत्याकांड मामले में अब तक तीन लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। तुषार हत्याकांड मामले में पुलिस अब तक तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने शेष हत्यारोपियों के भी जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। पुलिस जांच में कुछ और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

आश्रम पद्वति विद्यालय के पीछे रहने वाले तुषार की 12 दिसंबर की रात चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस एक हत्यारोपी को एनकाउंटर में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। शेष की तलाश में बुधवार को भी पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ दबिश दी।
कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए दबिश जारी है। इधर, सीओ विमल रावत के मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें