बाजपुर। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी के नेतृत्व में दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी रमेश बेलवाल, एसआई देवेंद्र मनराल, एसआई धीरेंद्र परिहार ने गांव चकरपुर और दोराहा पर पहुंच कर किरायेदारों का सत्यापन किया। करीब 108 लोगों के सत्यापन किए गए। कोतवाल के अनुसार अभियान के तहत आठ मकान मालिकों के 83 पुलिस एक्ट में दस- दस हजार रुपये के कोर्ट के चालान किए। इसके अलावा 81 पुलिस एक्ट में ढाई सौ के 12 चालान कर तीन हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।