फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 716 मकान मालिकों से वसूला जुर्माना

Thu, 15 May 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर जिले के थाना क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलेभर में 5819 लोगों का सत्यापन किया। टीमों ने किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 716 मकान मालिकों का चालान कर उनसे जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की। बुधवार की सुबह एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी की अगुवाई में टीम ने खेड़ा में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान घरों में किरायेदारों का सत्यापन किया गया। एसएसपी ने बताया कि किरायदारों के सत्यापन की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपने किरायेदारों और मजदूरों का सत्यापन कराने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें