रुद्रपुर। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनीं पंतनगर की संजय और मस्जिद कॉलोनी के लोगों का हितैषी बनने की होड़ लगी है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ दोनों इस मामले में आमने-सामने हैं। वे कॉलोनियों के निवासियों के हितों की रक्षा का दावा कर रहे हैं। अतिक्रमण का मुद्दा अब राजनीतिक रंग ले चुका है जिसने स्थानीय राजनीति का पारा बढ़ा दिया है।
वार - मैं बेहड़ के भरोसे राजनीति नहीं करता...
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बेहड़ पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि यदि आप विधानसभा में संजय व मस्जिद कॉलोनी को बचाने के लिए अड़ गए होते तो आज ये नौबत नहीं आती। जब मैं विधायक था तो मैंने यहां से हवाई अड्डा ही हटा दिया था और उसे आनंदपुर के किनारे पहुंचा दिया था। मैं पूछना चाहता हूं कि मेरे हटने के बाद किन लोगों ने हवाई अड्डा यहां पहुंचाया। किसने हल्दी उजाड़ी। बेहड़ जी इस मुद्दे को राजनीति लड़ाई मत बनाओ लड़ने के लिए बहुत कुछ है। गरीबों के कंधों पर बंदूकें रखकर मत दागो। इनकी आड़ में रोटियां मत सेको। आप एक बस्ती बताओ जिसे बचाने का काम किया हो। मैं बेहड़ के भरोसे राजनीति नहीं करता। जब तक मेरी सांसें चलेंगी लोगों को बेघर नहीं होने दूंगा। बुलडोजर चलेगा तो पहले मेरे ऊपर से जाएगा।
- पलटवार- हाथी के दांत खाने के और दिखाने के कुछ और...
विधायक तिलकराज बेहड़ का कहना है कि मैं शुक्ला जी से चैलेंज के रूप में कहना चाहता हूं कि आप कॉलोनीवासियों को वही बसाएं, रोको और मालिकाना हक दिलाओ। ये बेहड़ आपके घर आकर हार पहनाएगा। समय बताएगा शुक्ला जी बुलडोजर के आगे कौन लेटेगा। ये मैं ही नहीं कह रहा सत्ता का पूर्व विधायक भी कह रहा है कि जमीन पंतनगर विवि की नहीं है। तुमने कॉलोनी वासियों को भड़काते हुए कहा कि जो इस कार्यक्रम में जाएगा वह उजड़ जाएगा। लोग हक मांगने आ रहे हैं और तुम धमकी दे रहे हो। हमने कल लोगों से कहा था कि जाओ जिलाधिकारी की वहां। वो मजाक कर रहे हैं। हाथी के दाँत खाने के और दिखाने के कुछ और। बोलते समय तुम भूल जाते हो कि मैं क्या बोल रहा हूं।