काशीपुर। शहर में यूपी के ई-रिक्शों के संचालन से बिगड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। 32 ई-रिक्शों का चालान और सात को सीज किया गया।
यातायात निरीक्षक जितेंद्र पाठक ने बताया कि शिकायत मिली थी कि शहर के अंदर यूपी के परमिट वाले ई-रिक्शाओं का संचालन किया जा रहा है। सीपीयू व यातायात पुलिस ने बुधवार से टांडा तिराहा और महाराणा प्रताप चौक पर इसके विरुद्ध अभियान शुरू किया। सीपीयू ने 15 ई-रिक्शों का चालान और तीन को सीज किया।
यातायात पुलिस ने 17 ई-रिक्शों का चालान और चार को सीज किया। यातायात निरीक्षक ने बताया कि शहर के अंदर बड़ी संख्या में यूपी के परमिट वाले ई-रिक्शाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके चलते शहर में जाम की स्थिति बन रही है। यूपी की ई-रिक्शाओं का संचालन रोकने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है।