रुद्रपुर। नव वर्ष का जश्न मनाने नैनीताल जा रहे बाहरी राज्यों के वाहनों के रूट में बदलाव करते हुए पंतनगर से लालकुआं होते हुए भेजा गया। एसएसपी के आदेश पर दिल्ली, हरियाणा और अन्य शहरों से आने वाले वाहनों को टांडा तिराहा हल्द्वानी मोड़ से डायवर्ट कर नगला बाईपास तिराहा पंतनगर से लालकुआं होते हुए नैनीताल को भेजा गया।
खटीमा, पीलीभीत से आने वाले वाहनों को महाराणा प्रताप चौक सितारगंज से चोरगलिया होते हुए नैनीताल की ओर भेजा गया। हरिद्वार, बिजनौर, मुरादाबाद से आने वाले वाहनों को बाजपुर-बरहैनी-कालाढूंगी होते हुए नैनीताल भेजा गया।
बुधवार को जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के अन्य शहरों और कस्बों में माल वाहक वाहनों का प्रवेश नहीं होने दिया गया। टांडा मोड़ पर नैनीताल जाने के लिए बड़ी संख्या में वाहन पहुंचे थे। इन वाहनों को नगला बाईपास तिराहा पंतनगर से लालकुआं होते हुए नैनीताल भेजा गया। यातायात व्यवस्था लागू करने के लिए टांडा मोड़ के साथ ही शहर के अन्य इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात था।