फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन पार्किंग के लिए 40 एकड़ भूमि का प्रस्ताव

Tue, 02 May 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला उद्योग केंद्र सभागार में सोमवार को उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने सिडकुल में वाहन पार्किंग के लिए 40 एकड़ भूमि की मांग का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उद्यमियों द्वारा उठाई गई अन्य समस्याओं को भी गंभीरता से लेते हुए उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उद्यमियों की समस्याएं सुनते हुए डीएम ने कहा जिला प्रशासन उद्योग बंधुओं की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करेगा, लेकिन उद्योग बंधुओं को भी पर्यावरण सुरक्षा के नियमों का सख्ती से अनुपालन करना होगा। सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बैठक में बताया कि पंतनगर सिडकुल क्षेत्र के 100 उद्योगों द्वारा सीईटीपी हेतु एग्रीमेंट नहीं किया गया है।

डीएम ने कहा कि जिन उद्योगों ने सीईटीपी लगाने का एग्रीमेंट नहीं किया है वे पांच मई तक सीईटीपी लगाने का एग्रीमेंट दें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। बैठक में उद्यमियों ने बताया कि सिडकुल क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग के लिए पूर्व में 25 एकड भूमि स्वीकृत हुई थी लेकिन इसे अन्य कार्यों में लगा दिया गया और 10 एकड़ भूमि पार्किंग स्थल हेतु स्वीकृत हुई, जिसका निर्माण कार्य भी धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने क्षेत्रीय प्रबंधक से वाहन वाहन पार्किंग निर्माण कार्य को तीव्र गति से पूरा करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा सिडकुल क्षेत्र में उद्योगों की संख्या को देखते हुए यहां पर बड़े पार्किंग स्थल के लिए 40 एकड़ भूमि की मांग हेतु प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए।

साथ ही उन्होंने सिडकुल क्षेत्र में हाइटेंशन तारों के शिफ्टिंग होने के बाद यूपीसीएल को हैंडओवर न होने संबंधी मामले की जांच हेतु सीडीओ की अध्यक्षता में समिति का गठन कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। डीएम ने सेक्टर नौ में वर्षाजल की समुचित निकासी व्यवस्था, क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को बदलने, सेक्टर नौ में सड़कों के गड्ढों का पेंचवर्क शीघ्र करने के भी निर्देश दिए।

ईएसआई चिकित्सालय की स्थापना हेतु डीएम ने शासन स्तर पर वार्ता का आश्वासन दिया। उद्यमियों ने बताया कि महुआखेड़ागंज में उद्यमियों के वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है। इस पर डीएम ने एसडीएम काशीपुर को जांच करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार पांडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल गणपति सिंह रावत, विकास जिंदल, रमेश मिड्ढा, अशोक बंसल, डीसी बिष्ट, अनूप सिंह, रमेश नेगी, राजेश बजाज आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें