काशीपुर। कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। बीते बुधवार की रात आईआईएम काशीपुर के पास एक डंपर आगे जा रहे डंपर से टकरा गया। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
कोहरे के कारण रात में सड़क पर दृश्यता कम थी। इसी दौरान एक डंपर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत ये रही कि दोनों ही वाहनों के चालक सुरक्षित हैं। वाहन स्वामी पप्पू निवासी रामपुर ने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों डंपर स्वामियों ने पुलिस कार्रवाई के बजाय आपस में समझौता कर लिया। इसके बाद मामला शांत हो गया। पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना चौकी तक नहीं पहुंची। जानकारी मिली थी कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।