फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वर्णिका, आराध्या और श्रेया ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

Sun, 07 Dec 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में शक्तिफार्म की तीन बालिकाओं ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीते।
विज्ञापन


खेल प्रशिक्षक मधुकर सिंह ने बताया कि विशाखापत्तनम में चार दिवसीय प्रतियोगिता में शक्तिफार्म की तीन बालिकाओं ने उत्तराखंड की टीम से प्रतिभाग किया।
वर्णिका सिंह ने 10 वर्ष आयु वर्ग की काता स्पर्धा में स्वर्ण और फाइटिंग कुमितो में कांस्य, आराध्या सिंह ने 15 वर्ष आयु वर्ग की काता स्पर्धा में स्वर्ण और फाइटिंग कुमितो में कांस्य व श्रेया सिंह ने बीस वर्ष आयु वर्ग की ओपन फाइटिंग में स्वर्ण, काता में रजत और कुमितो में कांस्य पदक जीता है। खेल प्रशिक्षक प्रकाश बोरा, प्रदीप कुमार, निर्मल सरकार, सच्चिदानंद कुमार, विशाल आर्या, सुमंत विश्वास, दिनेश दास ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें