रुद्रपुर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाईजेशन की जिला इकाई की 28 सितंबर को बैठक में विभिन्न मुद्दे उठाए जाएंगे। संगठन के अध्यक्ष बीएल साह ने बताया कि नगर निगम में बैठक में पेंशनरों को गोल्डन कार्ड का पूर्ण लाभ दिलाने, राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना का आहरण-वितरण अधिकारी मुख्य कोषाधिकारी को बनाने, सरकारी और निजी अस्पतालों में ओपीडी और भर्ती की कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराने समेत अनेक विषयों पर चर्चा की जाएगी।