रुद्रपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमल अनिरूद्ध ने बताया है कि 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जनजाति के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता मद में 40 अंतिम लक्ष्यों का निर्धारण किया गया। बताया कि विकासखंड गदरपुर के लिए पांच, बाजपुर के लिए पांच, सितारगंज के लिए 12 विकासखंड खटीमा के लिए 18 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को अनुसूचित जनजाति के पात्रों के आवेदन 15 अक्तूबर तक जमा कराने को कहा है।