फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहे गुरु... वाहे गुरु... के जाप से भक्ति में डूबा नगर

विज्ञापन
गदरपुर में करतब दिखाते गतका पार्टी के कलाकार। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
वाहे गुरु... वाहे गुरु... के जाप से गुंजायमान रहा नगर
विज्ञापन

सितारगंज। सिखों के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर में सिख समुदाय ने गुरु महाराज और पंच प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन निकाला। इस दौरान वाहे गुरु... वाहे गुरु..., और बोले सो निहाल सतश्री अकाल के नारों से नगर गूंज उठा। नगरवासियों ने कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
शुक्रवार को गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा से आयोजित नगर कीर्तन मुख्य चौराहा, अमरिया चौक, बिज्टी और एमपी चौक से होते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। कीर्तन के दौरान नगर में लगे स्टॉलों पर चाय, बूंदी, छोले व फल आदि का प्रसाद वितरित किया गया। महिला सिख संगत गुरु की पालकी के आगे झाड़ू लगाते हुए चल रही थीं। रुद्रपुर के रंजीत अखाड़ा के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन

गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में दो दिन पहले रखे गए अखंड पाठ साहिब का आज भोग पड़ा। रागी, ढाढ़ी जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान किया। शैली स्कूल एवं गुरुनानक उच्चतर माध्यमिक स्कूल के बच्चे धुन बजाते हुए चल रहे थे। पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान दलवीर सिंह बल, सचिव गुरप्रीत सिंह देओल, सुखवीर सिंह व महेश मित्तल ने मुख्य चौराहे पर नगर कीर्तन का स्वागत किया।
वहां सुखदेव सिंह, केवल सिंह, लक्खा सिंह, राजेश शैली, सुरेश पपनेजा, नरेश कंसल, नरेंद्र सिंह बमराह, भगवान सिंह भंडारी आदि थे। इधर, कोतवाल सलाहउद्दीन के नेतृत्व में सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।
खटीमा में श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव में नगर कीर्तन
खटीमा। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकोशोत्सव पर गुरुद्वारा सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। कई विद्यालयों के बच्चे करतब करते हुए चल रहे थे। नगर के मुख्य चौराहे पर गुरु की महिमा का बखान किया गया। रोडवेज बस स्टेेशन गौटिया पर पहुंचने पर मुस्लिम समुदाय के नासिर खान, जीशान, शाहबुद्दीन, कलीम सिद्दीकी, फहीम, राज खान, नईम रिजवी, अजहर अंसारी, ताहिर रिजवी, अराफात अंसारी आदि ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। मुख्य चौराहे पर कांग्रेसियों ने पंच प्यारों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इसमें राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि साधु सिंह नामधारी, युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष भुवन कापड़ी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजू जुनेजा, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, बाबी राठौर, अशोक बत्रा आदि थे। इससे पूर्व गुरुद्वारे में प्रात:काल नानकमत्ता गुरुद्वारे के अध्यक्ष सेवा सिंह, अध्यक्ष दलीप सिंह मोमी, सचिव कुलवंत सिंह, जरनैल सिंह, विधायक पुष्कर सिंह धामी, भुवन कापड़ी, ब्लॉक प्रमुुख रंजीत सिंह नामधारी, जगदीश गोयल, रोशन लाल ग्रोवर, अरुण सक्सेना, अनिल बत्रा, हरप्रीत सिंह, मनविंदर सिंह खैरा, सुुखवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, नवदीप सिंह, बलदेव सिंह, जनक सिंह, नरेंद्र सिंह रंधावा, डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. अमरीक सिंह, डॉ. बाबू लाल आदि थे।
‘जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल’ से गुंजायमान हुआ गदरपुर
गदरपुर। गोविंद सिंह जी महाराज के 353वें प्रकाशोत्सव पर श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के तत्वावधान में ग्राम गुरुनानकपुर सेे भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। हेड ग्रंथी राजेंद्र सिंह एवं प्रीतम सिंह ने गुरुद्वारे में गुरवाणी पाठ एवं अरदास की। इसके बाद नगर कीर्तन को गुरुद्वारा सिंह सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ग्रोवर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नगर कीर्तन में सिख धर्म की पताका लिए सिख अनुयायियों के अलावा पंजाब से आए पाइप बैंड के कलाकार एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चे मार्चपास्ट कर रहे थे। निर्मोही अखाड़ा एवं शहीद बाबा दीप सिंह जी गतका अखाड़ा के कलाकारों ने रण कौशल दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। नगर कीर्तन ग्राम गुरुनानकपुर से शुरू होकर सुखशांतिनगर, तेजा फौजा, गूलरभोज रोड से मुख्य बाजार होते हुए गुरुद्वारा भवन पहुंचकर समाप्त हुआ। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर इंतजाम किए थे।
विज्ञापन

वहां पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, अतुल पांडेय, राजेंद्रपाल सिंह, राजेश गुम्बर मिन्नी, रविंद्र बजाज, हरि सिंह चुघ, हरभजन सिंह सैनी, सुखदीप सिंह खालसा, परमजीत सिंह, जगदीश सिंह संधू, रजवंत सिंह, त्रिलोक सिंह, गुरमीत सिंह पीटर, इंद्रपाल सिंह संधू, मनोज गुम्बर, अमरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह विर्क, परमजीत सिंह पम्मा आदि थे।

गदरपुर में नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे।- फोटो : RUDRAPUR

खटीमा में नगर कीर्तन में करतब दिखाते कलाकार।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में निकले नगर कीर्तन में भांगड़ा प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे।- फोटो : KHATIMA

सितारगंज में नगर कीर्तन के दौरान गुरु महाराज की पालकी के आगे झाड़ू लगाते चलती महिला संगत।- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज में नगर कीर्तन के दौरान गतका खेलते ननहे सिख।- फोटो : SITARGANJ

तिरगंज नगर कीर्तन में कीर्तन करती चल रही महिलाएं।- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज में निकले नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंच प्यारे।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें