जिले में रविवार को कुल 4,505 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 3,969 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 1,856 ने पहली डोज और 2,113 ने दूसरी डोज लगवाई, जबकि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 536 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक स्कूल दानपुर में समाजसेवी भारत भूूषण चुघ ने टीकाकरण शिविर का शुभारंभ किया। जहां काफी संख्या में लोगों ने टीका लगवाया। वहां पर ग्राम प्रधान पूजा वर्मा, प्रधानाचार्य मंजू अग्रवाल, नीलम रानी, राकेश जोशी, मंदीप वर्मा, गंगा जोशी आदि थे। (संवाद)