रुद्रपुर। दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 और 22 फरवरी को आयोजित होने वाली खेलो इंडिया नॉर्थ जोन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं।
इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के नेतृत्व में होने वाली इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से करीब 600 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिससे मुकाबले का स्तर बेहद प्रतिस्पर्धी रहने की उम्मीद है। पेंचक सिलाट एसोसिएशन के महासचिव बब्लू दिवाकर ने बताया कि 15 फरवरी को रुद्रपुर में राज्य स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। जिसमें उधम सिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों की खिलाड़ी भाग लेंगी। चयनित खिलाड़ी दिल्ली में होने वाली नॉर्थ जोन खेलो इंडिया पेंचक सिलाट गर्ल्स लीग में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।