फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Nikay Chunav: रुद्रपुर में आप और नगला में कांग्रेस को लगा झटका, दिनेशपुर में भाजपा की राह आसान

Wed, 01 Jan 2025 02:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

Uttarakhand Nikay Chunav: रुद्रपुर में आम आदमी पार्टी की मेयर पद की प्रत्याशी और नगला में कांग्रेस से पालिकाध्यक्ष के उम्मीदवार का उम्र कम होने के कारण नामांकन रद्द हो गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

नगर निकाय चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के पहले दिन मेयर सहित अध्यक्ष पद के चार और सभासद पद के 16 दावेदारों के पर्चे जांचोपरांत निरस्त कर दिए गए। रुद्रपुर में आम आदमी पार्टी की मेयर पद की प्रत्याशी और नगला में कांग्रेस से पालिकाध्यक्ष के उम्मीदवार का उम्र कम होने के कारण नामांकन रद्द हो गया। वहीं दिनेशपुर में ओबीसी प्रमाणपत्र नहीं होने कारण निर्दलीय प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने से अब भाजपा ही मैदान में है।

नगर निकाय चुनाव के लिए दो नगर निगम में मेयर पर 16 और पार्षद पद के लिए 342 नामांकन किए गए थे। इसी प्रकार सात नगरपालिका व आठ नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर 124 और सभासद पद पर 826 नामांकन हुए थे।

मंगलवार को मेयर सहित नगरपालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कुल 140 में से 110 नामांकन पत्रों की जांच हुई। वहीं पार्षद व सभासद के 1168 में से 564 पर्चे जांचे गए। इसमें रुद्रपुर नगर निगम से मेयर पद की प्रत्याशी किरन विश्वास और नगला से पालिकाध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी हरिओम सिंह चौहान का पर्चा जांचोपरांत निरस्त कर दिया गया।

नगर पंचायत दिनेशपुर में अध्यक्ष पद पर एक और नगर पंचायत महुआडाबरा में भी नगर पंचायत अध्यक्ष पद का एक नामांकन कागजी कोरम के अभाव में निरस्त कर दिया गया। दूसरे दिन बुधवार को भी पूरे दिन जांच प्रकिया चलेगी।

 

जिले में हुए निकायवार नामांकन की स्थिति--

निकाय - वार्ड - मेयर - पार्षद - निरस्त मेयर - निरस्त पार्षद

नगर निगम रुद्रपुर - 40 - 08 - 154 - 01 - 00

नगर निगम काशीपुर - 40- 08 - 188 - 00 - 00

 

निकाय - वार्ड - अध्यक्ष - सभासद - निरस्त अध्यक्ष - निरस्त सभासद

नगरपालिका जसपुर - 20 - 16 - 131 - 00 - 00

नगरपालिका बाजपुर - 13 - 11 - 66 - 00 - 01

नगरपालिका गदरपुर - 11 - 9 - 64 - 00 - 00

नगरपालिका सितारगंज - 13 - 8 - 89 - 00 - 05

नगरपालिका खटीमा - 20 - 8 - 120 - 00 - 02

नगरपालिका महुआखेड़ागंज - 09 - 10 - 39 - 00 - 00

नगरपालिका नगला - 07 - 5 - 31 - 01 - 00

 

नगर पंचायत महुआडाबरा - 07 - 8 - 42 - 01 - 04

नगर पंचायत शक्तिगढ़ - 07 - 9 - 30 - 00 - 00

नगर पंचायत लालपुर - 04 - 06 - 22 - 00 - 00

नगर पंचायत दिनेशपुर - 09 - 04 - 38 - 01 - 00

नगर पंचायत सुल्तानपुरपट्टी - 07 - 14 - 48 - 00 - 00

नगर पंचायत केलाखेड़ा - 09 - 08 - 49 - 01 - 03

नगर पंचायत गूलरभोज - 07 - 05 - 23 - 00 - 00

नगर पंचायत नानकमत्ता - 07 - 03 - 34 - 00 - 01

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें