फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर पर लगी गोली; आरोपी पर 15 केस दर्ज

Wed, 01 Jan 2025 02:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

पुलभट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस औ्र बदमाश की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर पर गोली लगी और वह घायल हो गया। 
विज्ञापन
बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलभट्टा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक समेत भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह बाइक छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। उसने पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर पर गोली लगी और वह घायल हो गया। उसकी पहचान बरेली के स्मैक तस्कर के रूप में हुई है। उसपर बरेली जिले में हत्या समेत कई धाराओं में 15 केस दर्ज हैं। एक एनडीपीएस का केस पुलभट्टा थाने में भी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें