फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: महिला दिवस पर पीएम ने दी महिलाओं को सौगात, रसोई गैस के दाम में 100 रुपये की कटौती; महिलाएं खुश

Sat, 09 Mar 2024 12:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

महिला दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से रसोई गैस सिलिंडर के दाम सौ रुपये कम करने से गृहणियों ने राहत की सांस ली। काशीपुर की महिलाओं ने कहा कि पीएम की इस घोषणा से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं की रसोई का बोझ कुछ कम होगा। 
विज्ञापन
pm modi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में महिला दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से रसोई गैस सिलिंडर के दाम सौ रुपये कम करने से गृहणियों ने राहत की सांस ली। वहीं महिलाओं ने कहा कि पूर्व में सिलिंडर के दामों में वृद्धि होने से रसोई का बजट बिगड़ गया था। महिलाओं ने कहा कि पीएम की इस घोषणा से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं की रसोई का बोझ कुछ कम होगा। अब शहर में सिलेंडर का दाम 932 के बजाए 832 रुपये होगा जाएगा। गैस एजेंसी के प्रबंधक जोगेंद्र सिंह छिकारा ने बताया अभी 100 रुपये प्रति सिलेंडर दाम कम होने की जानकारी मिली है, लेकिन आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur Suicide Case: रुद्रपुर में अलग-अलग इलाके में दो शव फंदे से लटके मिले, आसपास मचा हड़कंप; जानें मामला

विज्ञापन

अब तक रसोई गैस सिलिंडर 950 रुपये में मिल रहा था। केंद्र सरकार की ओर से 100 रुपये कम करने से उन्हें खुशी है क्योंकि सरकार ने गृहणियों के लिए कुछ राहत दी है। - पूनम देवी।

हमारी इतनी आमदनी नहीं कि इतना महंगा सिलिंडर खरीदा जा सके। लेकिन अब सरकार द्वारा 100 रुपये कम करने से बहुत खुशी है। रसोई का बजट कुछ संभल जाएगा। - सुशीला देवी, भोजन माता।

हमारे परिवार को प्रतिदिन मजदूरी करना और घर चलाना होता है। ऐसे मेें सिलिंडर के दाम बढ़ने से परेशानी हो रही थी। अब थोड़ी राहत मिलेगी। -बेला देवी, दिहाड़ी मजदूर।

गरीबों के लिए यह राहत वाली खबर है कि रसोई गैस सिलिंडर के दाम 100 रुपये कम हो जाएंगे। इससे अब घर के बढ़े हुए बजट में कुछ कमी आ जाएगी। - ऊषा देवी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें