फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, खेत में घास काटने गई थी किशोरी; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 02:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सितारगंज के एक गांव में खेत में घास काटने गई 12 साल की नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई। इस पर किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत में घास काटने गई 12 साल की नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई। इस पर किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी 30 जनवरी को दोपहर में करीब तीन बजे खेत में घास काटने गई थी। वहां खेत में नदीम ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और बाद में वह भाग गया। बेटी ने घर पहुंचकर माता-पिता को घटना की जानकारी दी।

ये पढ़ें- Uttarakhand: पूर्व सैनिक के साथ हुआ कुछ ऐसा, देखने वाले रह गए दंग; पढ़ कर चौंक जाएंगे

इसके बाद माता-पिता बालिका को लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

सीओ ओम प्रकाश शर्मा का कहना है कि आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें