फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पर हमला, दो वाहनों में सवार होकर आए थे हमलावर; जान से मारने की दी धमकी

Fri, 19 Jan 2024 10:02 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सितारगंज में राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पर दो वाहनों में सवार होकर आए हमलावरों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कोतवाली पहुंचे छात्र संघ पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज में राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पर बृहस्पतिवार शाम को दो वाहनों में सवार होकर आए हमलावरों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


पंडरीखेड़ा निवासी अमृतपाल सिंह सितारगंज डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ कोषाध्यक्ष है। अमृतपाल सिंह ने आरोप लगाया की बृहस्पतिवार की शाम वह ऑफिस से पीलीभीत रोड पर जा रहे थे। कृषि उत्पादन मंडी के सामने पहुंचते ही दो वाहन में सवार लोगों ने उनके वाहन को घेर लिया। एक वाहन से बाहर निकले आरोपियों ने उस पर तमंचा तान दिया। आरोप लगाया कि आरोपियों ने तलवार से भी वाहन पर हमला किया। आरोप है कि इसी बीच पीछे से आए वाहन ने उनकी गाड़ी को भी टक्कर मार दी।

पीड़ित ने बताया कि 17 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी। उसने नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें