फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: किच्छा में पेट्रोल पंप पर हथियारबंद बदमाशों की दबंगई, तमंचे के बल पर सेल्समैन को लूटा, वीडियो

Sun, 27 Apr 2025 06:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा

सार

Uttarakhand News: रुद्रपुर रोड पर मां फ्यूल्स के नाम से नगर के इस्लाम कुरैशी का पेट्रोल पंप है। करीब छह बदमाश बाइकों पर आए और सेल्समैन से लूट की।
विज्ञापन
सेल्समैन से लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा में आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने नेशनल हाइवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर तमंचों के बल पर सेल्समैन से 80 हजार रुपये की लूट की। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी के कैद हो गई। पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर रोड पर मां फ्यूल्स के नाम से नगर के इस्लाम कुरैशी का पेट्रोल पंप है। यह पंप दो महीने पहले ही खुला है। देर रात रात लगभग 11:30 बजे जब सेल्समेन ओवैस और अजय ड्यूटी पर थे तो दो बाइकों पर तीन-तीन बदमाश हथियारों समेत पंप पर आए।

हल्द्वानी में बड़ा हादसा: दो कारों की आपस में टक्कर के बाद लगी आग, एक की मौत, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन



एक-एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा जबकि दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर सेल्समैनों को कब्जे में ले लिया और  80 हजार रुपये लूटकर रुद्रपुर की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चारों ओर चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कुछ नहीं पता चला। पुलिस के अनुसार घटना खुलासे के लिए के लिए दो टीमें बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें