फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने बीते...आईजी का हो गया तबादला: जमे रह गए दरोगा-आरक्षी, एक से दूसरे जिले भेजे गए थे 27 उप निरीक्षक

Wed, 18 Nov 2026 12:08 PM IST
Heera आरडी खान

सार

सात महीने पहले आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने 27 उपनिरीक्षक व 390 आरक्षियों का पहाड़ी जिलों में तबादला किया था, आईजी का तबादला हो गया, पर 417 पुलिसकर्मी आज भी नई तैनाती पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी विभागों के कामकाज में कई बार अजब-गजब वाकये देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक मामला कुमाऊं क्षेत्र के पुलिस विभाग का है। सात महीने पहले आईजी ने 27 उपनिरीक्षक और 390 आरक्षियों का तबादला कुमाऊं के पहाड़ी जिलों के लिए किया था। इसके बाद आईजी का तो तबादला हो चुका है लेकिन दरोगा और कांस्टेबल अब भी अपनी जगह जमे हुए हैं।

बीते एक अप्रैल को तत्कालीन महानिरीक्षक कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने कुमाऊं परिक्षेत्र में कुल 27 उप निरीक्षकों व 390 आरक्षियों के स्थानांतरण किए थे। आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को 10 अप्रैल तक कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। स्थानांतरित अधिकांश पुलिसकर्मियों को अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में तैनाती देनी थी। पांच जून को रिद्धिम अग्रवाल का आईजी का तबादला हो गया लेकिन इधर से उधर किए गए पुलिस कर्मी अब भी नए तैनाती स्थल पर नहीं पहुंच सके हैं।

 

स्थगित भी नहीं हुए हैं स्थानांतरण

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण पर अधिवक्ता मुनिदेव विश्नोई ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी। इसमें बताया गया कि स्थानांतरणों को स्थगित किए जाने के संबंध में पुलिस मुख्यालय से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। यानी स्थानांतरण किए गए हैं लेकिन उनका धरातल पर पालन नहीं किया गया है।

 

कुमाऊं क्षेत्र के जिन दरोगा और आरक्षियों के स्थानांतरण हुए हैं उन्हें रिलीव करने के लिए पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं। उनके स्तर से ही इस पर कार्रवाई की जानी है। -निवेदिता कुकरेती, आईजी, कुमाऊं

स्थानांतरित उप निरीक्षकों की जिलेवार सूची - कुल - 27

कहां से कितने जाने थे -

अल्मोड़ा 6

चम्पावत 9

पिथौरागढ़ 6

बागेश्वर 2

नैनीताल 2

उधम सिंह नगर 2

 

कुल 27

 

कहां को कितने आने थे -

उधम सिंह नगर 17

नैनीताल 6

चम्पावत 2

अल्मोड़ा 2

कुल 27

 

आरक्षियों की जिलेवार सूची - कुल 390

कहां से कितने जाने थे -

पिथौरागढ़ 115

उधम सिंह नगर 91

नैनीताल 69

अल्मोड़ा 48

बागेश्वर 39

चम्पावत 28

कुल 390

 

कहां को कितने आने थे -

 

उधम सिंह नगर 132

नैनीताल 98

पिथौरागढ़ 44

बागेश्वर 41

अल्मोड़ा 40

चम्पावत 35

कुल 390

 

उधम सिंह नगर से पहाड़ी जिलों को हुए तबादले

 

पिथौरागढ़ 30

अल्मोड़ा 28

बागेश्वर 25

चम्पाव 8

कुल 91

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें