खटीमा। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर बाल भवन, दिल्ली में आयोजित उल्लास मेले में देशभर की विविधता और साक्षरता अभियान की उपलब्धियों की झलक देखने को मिली। मेले में 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विभिन्न राज्यों की ओर से लगाए स्टॉल पर साक्षरता एवं शिक्षण गतिविधियों से संबंधित सामग्री प्रदर्शित की गई। इस राष्ट्रीय आयोजन में उत्तराखंड से नवीन पोखरिया (खटीमा), रघुवर भाटिया (खटीमा), कैलाश चंद्र सिंह (खटीमा), जीवन नेगी (रुद्रपुर), नमिता पंत (काशीपुर), मीनाक्षी पाठक (रुद्रपुर) व सुमन दुम्का (रुद्रपुर) ने उल्लास गीत : देश में चमकि ग्यो उत्तराखंड, पूर्ण साक्षर बनी ग्यो उत्तराखंड... प्रस्तुत किया। शिक्षक नवीन पोखरिया, रघुवर भाटिया व कैलाश चंद्र सिंह ने खटीमा से उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर कर राज्य गौरव बढ़ाया।